1.1 C
New York
Thursday, March 30, 2023

Buy now

spot_img

जौनपुर : संदिग्ध हाल में मुर्गी फार्म संचालक की मौत, मृत मिले 1700 चूजे

जौनपुर जनपद के गौराबादशाहपुर थाना के बिझवार सागर में सोमवार की एक पोल्ट्री फार्म संचालक की अबूझ हाल में मौत हो गई। फार्म में 1700 चूजे भी मृत पाए गए। दवाओं की फागिंग को मौत कारण बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम से ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल पाएगा। बिझवार सागर गांव निवासी प्रदीप निषाद के घर से करीब 300 मीटर की दूर पर पोल्ट्री फार्म है, जिसे उनका बेटा मनीष चलाता था। सोमवार की रात में मनीष (22) भोजन करने के बाद फार्म पर सोने गया था। बताया जाता है कि वहां उसने सोने से पहले दवा का छिड़काव किया और भट्ठी चालू कर दी। सुबह गांव का एक व्यक्ति पहुंचा तो उसने खिड़की से देखा कि मनीष औंधे मुंह तख्त से नीचे गिरा है। उसके शोर मचाने पर मनीष की मां व गांव के लोग पहुंच गए। अंदर से सिटकिनी बंद थी।पोल्ट्री फार्म की जाली को काटकर कुछ लोग अंदर गए और सिटकनी खोली। मनीष को बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय ले जाया गया लेकिन वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। केराकत सीओ गौरव शर्मा व गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह अपने मां-बाप का इकलौता लड़का था। मां का रोते हुए बुरा हाल है।
पिता रहते हैं विदेश में
मुफ्तीगंज। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बिझवार सागर में मनीष की मौत से पूरा गांव सदमे में है। मनीष की दो बहनें सोनी व मोनी है। जिसमें एक बहन की शादी हो चुकी है तो एक बहन व मनीष की अभी शादी नहीं हुई थी। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है। पिता प्रदीप सऊदी अरब में नौकरी करते करते हैं। पशु चिकित्साधिकारी देवकली डॉ. अजय यादव ने बताया कि मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है। चूजों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, उसके बाद ही कारण का पता चल पाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

jaunpur khabar live

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,754FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles