9.8 C
New York
Saturday, March 25, 2023

Buy now

spot_img

बदलापुर : विद्युत करंट की चपेट मे आने से किशोरी की मौत, मचा कोहराम

जौनपुर जनपद के बदलापुर थाना क्षेत्र के कुशहा द्वितीय गांव में बुधवार की सुबह विद्युत करंट की चपेट में आने से एक 11 वर्षीय किशोरी की मौके पर मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त गांव निवासी उमेश सिंह के 11वर्षीय पुत्री शगुन सिंह बुधवार की सुबह घर मे लगे बोर्ड मे प्रवाहित हो रही करंट की चपेट मे आ गई। छुड़ाने पहुंची शगुन की भाभी भी करंट की चपेट मे आ गई। आनन-फानन में दोनों को बदलापुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही शगुन को मृत घोषित कर दिया। वही डॉक्टरों ने मृतका की भाभी की बेहतर उपचार के बाद घर में भेज दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में चारों तरफ मातमी सन्नाटा पसर गया।

jaunpur khabar live

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,748FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles