जौनपुर जनपद के आज मंगलवार की दोपहर कैंसर पीड़ित युवक ने शाही पुल से छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कैंसर की दोबारा पुष्टि होने के बाद व्यक्ति सदमे में आ गया था। हॉस्पिटल से लौटने के बाद अहियापुर निवासी ने बाइक चला रहे व्यक्ति से पुल के पास गाड़ी रोकने को कहा। चक्कर आने का बहाना कर पुल पर रुक गया। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते संतोष ने नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।चक्कर का किया बहाना
जौनपुर के अहियापुर निवासी संतोष प्रजापति को दोबारा कैंसर की पुष्टि हुई थी। वह अस्पताल से अपने संबंधियों के साथ लौट रहे थे। दो गाड़ी पर सवार होकर चार लोग वापस घर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही गाड़ी शाही पुल पर पहुंची वैसे ही संतोष ने गाड़ी रोकने को कहा। उसने कहा कि उसे चक्कर आ रहा।
छलांग लगाता देख मचाया शोर
बाइक पर मौजूद व्यक्ति से उसने पानी लाने को कहा। पानी देने के बाद बाकी लोग दोबारा गाड़ी पर बैठ गए। लेकिन संतोष गाड़ी पर ना बैठकर नदी में छलांग लगा दी। जब तक आसपास खड़े लोग कुछ समझ पाते तब तक नदी के तेज बहाव के साथ संतोष काफी दूर तक बह गए। संतोष को नदी में छलांग लगाते देख आसपास मौजूद लोगों ने हल्ला मचाना शुरू किया।
4 साल पहले हुई थी कैंसर की पुष्टि
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि 4 साल पहले संतोष को कैंसर की पुष्टि हुई थी। कीमो के जरिए इलाज भी चल रहा था। कैंसर की जांच के लिए रिपोर्ट बनारस गई थी। जांच रिपोर्ट में संतोष को दोबारा कैंसर की पुष्टि की गई थी।