9.8 C
New York
Saturday, March 25, 2023

Buy now

spot_img

Jaunpur : शारदा सहायक नहर में मिला अज्ञात महिला का शव

शारदा सहायक नहर में मिला अज्ञात महिला का शव

जौनपुर जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा विझवट से गुजरने वाली नहर शारदा सहायक खण्ड-36 नहर में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। वहं पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को महराजगंज के विझवट नहर के पास नहर में एक महिला का शव बहते देखकर जनौर निवासी राजेश (चौकीदार) ने थाने पर सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एबीएस चौकी प्रभारी हरिश्चन्द्र सिंह ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया। लगभग 40 वर्षीया महिला के शरीर पर मैरून रंग की सलवार और समीज है। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष संतोष शुक्ला ने बताया कि इस महिला का शव प्रतापगढ़ की तरफ से बहते हुये यहां आया है। शव से बुरी तरह दुर्गंध आ रही है। यह शव लगभग 1 सप्ताह पुराना लग रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

jaunpur khabar live

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,748FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles