5.3 C
New York
Thursday, March 30, 2023

Buy now

spot_img

जौनपुर : 2 किलो 150 ग्राम अवैध गाजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

2 किलो 150 ग्राम अवैध गाजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर जनपद के मुंगराबादशाहपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियो के रोकथाम के सम्बन्ध में सघन अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदय तथा क्षेत्राधिकारी महोदय मछलीशहर के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी थाना मुगराबादशाहपुर के कुशल निर्देशन में उ0नि0 कमलेश कुमार मय टीम द्वारा दो आरोपी को अवैध गाजा के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है।

पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक सोमवार को करीब पौने छः बजे मुखबिर खास की सूचना पर मुंगरा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण प्रकाश पुत्र लाल उम्र करीब 21 वर्ष, छग्गू पुत्र नन्हकऊ उम्र करीब 26 वर्ष निवासीगण गोविन्दासपुर थाना मुगरा बादशाहपुर जौनपुर को गजराजगंज तिराहा मुगराबादशाहपुर से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 किलो 150 ग्राम नाजायज गाँजा बरामद कर संबंधित धारा में अभियुक्तगण उपरोक्त थाना हाजा लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि ये काफी शातिर किस्म के अपराधी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी, उ0नि0 कमलेश कुमार, का0 अनूप सिंह, का0 सन्तोष कुमार यादव आदि शामिल रहे।

jaunpur khabar live

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,754FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles