1.1 C
New York
Thursday, March 30, 2023

Buy now

spot_img

इटावा : संविधान दिवस व यातायात माह के तहत कार्यक्रम का आयोजन

सैफई थाना क्षेत्र के हेंवरा मे स्थित जिला पंचायत इण्टर कालेज मे संविधान दिवस व यातायात माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने शपथ लेकर संविधान में वर्णित मौलिक कर्तव्य की जानकारी आम जनमानस तक पहुंचाने एवं यातायात नियमो का पालन करने का संकल्प लिया। कालेज के प्रधानाध्यापक डा. शिवकुमार यादव ने कहा कि संविधान से हमें मौलिक अधिकारों के साथ कर्तव्यों की भी जानकारी मिलती है। संविधान भारतीय लोकतंत्र की सर्वोच्च शक्ति है। उन्होंने बच्चों को राष्ट्र ध्वज, राष्ट्रगान का सम्मान और राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा जैसे मौलिक कर्तव्य की जानकारी दी।

यातायात माह कार्यक्रम के तहत जानकारी देते हुए सीओ सैफई नागेंद्र जी ने कहा कि सबसे ज्यादा दुर्घनाएं यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण होती है। अगर हम बाइक पर हेल्मेट व कार में सीट बेल्ट बांधकर चलेंगे तो इन दुर्घटनाओं का अनुपात कम हो सकेगा। कार्यक्रम का आयोजन चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्राध्यापको के द्वारा किया गया। इस मौके प्रधानाध्यापक डा. शिवकुमार यादव, राजशेखर यादव, काशिफ तौफीक, मनोज यादव, संतोष तिवारी, रूपेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

jaunpur khabar live

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,754FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles