जौनपुर जनपद के बक्सा थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह मय हमराह के साथ वांछित अभियुक्तो के गिरफ्तारी हेतु ग्राम लखनीपुर पेट्रोल पम्प पर मामूर थे कि ज्ञात हुआ कि एक पिकअप नं0- UP 62 BT 5606 में तीन राशि गोवंश (गाय) व एक राशि बछिया व एक राशि बछड़ा कुल 5 राशि गोवंश कुल 05 राशी गोवंश को लादे हुए अभियुक्तगण 1- साहब लाल यादव पुत्र दूधनाथ यादव ग्राम मैदास पट्टी थाना खुटहन जनपद जौनपुर 2- सैफ शाह पुत्र मुसाफिर शाह ग्राम कोठवा थाना जलालपुर जनपद जौनपुर द्वारा गोवंशो को वध कर बेचने हेतु मई मोड़ हाइवे से कही जा रहे है। इस सूचना पर मौके पर थानाध्यक्ष बक्शा त्रिवेणी सिंह मय हमराह कर्म0गण के साथ पहुँच कर अभियुक्तगण उपरोक्त को मय एक पिकप नं0 UP 62 BT 5606 में 05 गोवंश लदे हुए हिरासत पुलिस में लिया गया जिसके आधार मु0अ0सं0 307/22 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 307 भादवि व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम बनाम 1- साहब लाल यादव पुत्र दूधनाथ यादव ग्राम मैदास पट्टी थाना खुटहन जनपद जौनपुर 2- सैफ शाह पुत्र मुसाफिर शाह ग्राम कोठवा थाना जलालपुर जनपद जौनपुर के पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।