जौनपुर : अज्ञात महिला की शव मिलने से फैला सनसनी
जौनपुर जनपद के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के पसियाही खुर्द गांव के एक नाले में शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पसियाही खुर्द गांव के ताल के एक नाले में ग्रामीणों ने शुक्रवार को लगभग 12 बजे एक अज्ञात शव को देखा। जिसकी सूचना ग्राम प्रधान राजीव उपाध्याय ने नेवढ़िया पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव सड़ चुका था। अभी तक शव का शिनाख्त नहीं हो पाई है। थानाध्यक्ष अंगद तिवारी ने बताया कि शव महिला का है। उसकी उम्र करीब 20 से 25 वर्ष होगी। देखने से लग रहा है कि शव 20 दिन पहले का है। सिर्फ कंकाल बचा है।