बेटी पैदा होने के एक माह बाद बीवी को दिया तीन तलाक
जौनपुर जनपद के खेतासराय थाना क्षेत्र की एक महिला शुक्रवार को अपने पिता के साथ दीवानी न्यायालय पहुंची। उसने कहा कि शौहर व ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। 19 नवंबर को बेटी पैदा हुई तो पति ने 22 दिसंबर को फोन से तीन तलाक दे दिया। उसने अपने अधिवक्ता के माध्यम से उसने उच्च अधिकारियों तथा पुलिस प्रशासन को शिकायती प्रार्थना पत्र भेजा।
खेतासराय निवासी रिजवान अहमद ने अपनी पुत्री जैनब का निकाह फैसल खान निवासी आजमगढ़ के साथ 15 दिसंबर 2021 को किया। आरोप है कि फैसल व ससुराल वाले दहेज में कार मांगने के लिए जैनब को प्रताड़ित करने लगे। 26 फरवरी को ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। गहने पर भी छीन लिए। उस समय वह गर्भवती थी। उसका इलाज चिकित्सक की देखरेख में कराया गया। इस बीच फैसल कई बार घर पर आया और रुपये की मांग की। 19 नवंबर को जैनब ने पुत्री को जन्म दिया। इसकी सूचना ससुराल वालों दी गई लेकिन कोई देखने नहीं आया। फैसल ने 22 दिसंबर को फोन पर कहा कि एक तो दहेज में कार नहीं दी, ऊपर से पुत्री पैदा हो गई। उसके बाद उसने जैनब को फोन पर ही तीन तलाक दे दिया।