4.2 C
New York
Wednesday, March 29, 2023

Buy now

spot_img

प्रधानपति को मारपीट कर किया घायल

जौनपुर जनपद के सुजानगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बौरई के प्रधान पति के ऊपर शनिवार रात पड़ोसियों ने हमला कर दिया। जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त गांव के प्रधान पती इन्जीनियर ललित यादव शनिवार की रात दस बजे भोजन कर अपने गांव के साथी रितेश यादव के साथ घर के बगल सड़क पर टहल रहे थे। इस बीच गांव के कुछ लोग फावड़ा और लोहे के राड से हमला कर दिया। यह नजारा देख साथ में चल रहा रितेश जोर जोर से चिल्लाने लगे। शोर सुनकर घर तथा गांव के लोग दौड़ पड़े। हमलावर मौके से भाग खडे़ हो गए। घायल को लेकर लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज पहुंचे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के सच्चिदानंद यादव, दिनेश , सर्वेश ,रामनायक यादव,रमापति, राहुल यादव,विवेक यादव, अखिलेश यादव,राजेश यादव,अमन यादव,शैलेष यादव के ऊपर मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष सुजानगंज ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी घर से फरार है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

jaunpur khabar live

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,751FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles