जौनपुर जनपद के महराजगंज क्षेत्र के इव्राहिमपुर निवासी महेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंह मेरे घर के सामने खड़े होकर गाली दे रहे थे। जब मना किया तो राजबहादुर सिंह, राम बहादुर सिंह, सुरेंद्र सिंह लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिससे गम्भीर चोट आ गयी। महेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।