जौनपुर : देश बचाओ व देश बनाओ समाजवादी पदयात्रा 47वें दिन बटाऊबीर चौराहा से महाराजगंज पहुंच गया। जहां लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही जनता के मुद्दों को उठा रही है लेकिन सरकार उसे अनसुना कर रही है। प्रदेश में कानून का राज नहीं है। भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। आज आम जनता गरीब, किसान, नौजवान की आवाज सुनने वाला कोई नहीं है। किसानों की फसल सूखा और बाढ़ से बर्बाद हो गयी।

पद यात्रा का नेतृत्व कर रहे अभिषेक यादव ने कहा बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। नौजवानों को नौकरी रोजगार का इंतजार है। प्रदेश में नौकरी, रोजगार नहीं है। बच्चे इतनी फीस कैसे दे पाएंगे। सरकार छात्रों को धमकी दे रही हैं कहा कि एनसीआरबी के आंकड़ों से स्पष्ट है कि यूपी की कानून व्यवस्था सबसे खराब है। महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अपराध यूपी में हो रहा है। महिलाओं के साथ प्रदेश में सबसे ज्यादा अन्याय हो रहा है।

लोहिया वाहनी के राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र यादव ने कहा भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी को रोकने और कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। यात्रा में मुख्य रूप से अखिलेश गुप्ता,प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी दीनानाथ सिंह रमापति यादव रामजतन प्रधान,महावीर यादव,संजय लल्लू यादव, अविनाश विद्यार्थी राजवीर यादव,राकेश अहीर,विकास यादव, गुड्डू सोनकर अमित ठाकुर पंकज यादव, मनीष यादव, हर्षित,अविनाश,राज साहनी, राहुल यदुवंशी,प्रेम यादव, श्याम बहादुर, लकी पौना मौजूद रही।