9.8 C
New York
Saturday, March 25, 2023

Buy now

spot_img

UP में ‘मिशन शक्ति’ पर चोट, जौनपुर-वाराणसी में मिले दो लड़कियों के शव

वाराणसी और जौनपुर में एक-एक लड़की की लाश मिलने और चंदौली में बदहवासी की हालत में एक अर्धनग्‍न लड़की के पाए जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। शनिवार की सुबह से ही तीनों जिलों में पुलिस इन लड़कियों के गुनहगारों की तलाश में जुट गई है। चंदौली के कोतवाली क्षेत्र के कोरडिया गांव के खेत में बदहवास और अर्धनग्‍न हालत में मिली लड़की को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
लड़की तिरपाल में लिपटी हुई पाई गई थी। फिलहाल तीनों लड़कियों की पहचान नहीं हो पाई है। चंदौली में मिली लड़की के बारे में गांववालों ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी। गांववालों का कहना है कि लड़की की हालत देखकर लग रहा है कि उसके साथ दरिंदगी हुई है। सूचना पर चंदौली के एएसपी विनय कुमार सिंह और कई अन्‍य वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारियों ने जिला अस्‍पताल और मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। एएसपी विनय सिंह ने बताया कि डॉक्‍टर लड़की के इलाज में जुटे हैं। लड़की के होश में आने का इंतजार है। उसकी पहचान कराए जाने की भी कोशिश की जा रही है।

वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव के पास रिंग रोड के किनारे शनिवार की सुबह साढ़े पांच बजे के करीब 22 वर्षीय एक लड़की की लाश मिली। उसकी शिनाख्‍त भी अभी तक नहीं हो सकी है। लड़की की लाश गड्ढे में गिरी हुई मिली। उसके मुंह से खून निकल रहा था। वही शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस के मुताबिक लड़की के साथ मारपीट करके उसकी हत्या कर दी गई है। लड़की के शरीर पर कई जगह पर चोट थे। युवती के बाएं हाथ पर गोदना गोदवाया हुआ है जिसपर विजय लिखा हुआ है। पुलिस के मुताबिक युवती की हत्याकर लाश यहां फेंकी गई है। साथ ही ये भी आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या रिंग रोड के किनारे ही की गई है। पुलिस को लाश के आस-पास शराब की बोतलें, नमकीन का पैकेट समेत कई अन्य वस्तुएं मिली हैं। युवती की लाश देखकर ऐसा लग रहा है कि उसके साथ मारपीट की गई है।

jaunpur khabar live

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,748FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles