जौनपुर जनपद के धर्मापुर पचेवरा गांव में सोमवार रात तीन घरों से चोर नकदी और गहने समेट ले गए। वे छत की ओर से घर में घुसकर आए थे। पचेवरा गांव के जोगेंद्र कन्नौजिया के घर की महिलाएं बरामदे में सोई थीं। छत के रास्ते घुसे चोर ने कमरे में रखे बक्से को तोड़कर गहने उठा ले गए। इसके बाद चोर महेंद्र कन्नौजिया के घर में घुसे और आलमारी का लॉकर तोड़कर दस हजार रुपये व अभूषण चुरा ले गए। मुन्ना शर्मा के घर से सोने का मंगलसूत्र को चुरा लिया। भोर में चार बजे परिजनों की नींद खुलने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
गृहस्थी का सामान उठा ले गए
रामपुर। ग्राम मई (पाही) में सोमवार रात चोर एक मकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये का गृहस्थी का सामान उठा ले गए। गांव निवासी जय शंकर दुबे का परिवार मुंबई में रहता है। उनका घर बंद है। रात में ताला तोड़कर घर में घुसे चोर गृहस्थी का सारा सामान उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी भाई कृपा शंकर दुबे ने जयशंकर को दी। थानाध्यक्ष रामपुर दिव्य प्रकाश सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है।