4.2 C
New York
Wednesday, March 29, 2023

Buy now

spot_img

जौनपुर : सड़क हादसों में युवक समेत दो की गई जान, एक घायल

जौनपुर जनपद के अलग-अलग स्थानों पर शनिवार को सड़क हादसों में युवक समेत दो की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। खेतासराय के कोतवलिया (कलांपुर) निवासी 25 वर्षीय संतोष कुमार पाल किसी कार्य से बाइक से दोपहर में शहर जा रहा था। सरायख्वाजा के सिद्दीकपुर स्थित मां दुर्गाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास जौनपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से मरणासन्न हो गया। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। स्कार्पियो सवार वाहन छोड़कर भाग गए। पुलिस अग्रिम कार्रवाई की। थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश राय ने बताया कि मृत संतोष के बड़े भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदलापुर नगर के वार्ड नंबर सात पुरानी बाजार के 55 वर्षीय अमरनाथ विश्वकर्मा सुबह आठ बजे बाइक से सिंगरामऊ से घर आ रहे थे। वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर पूरामुकुंद गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक सहित वाहन में फंसकर वह काफी दूर घिसट गए। लोगों ने गंभीर रूप से घायल अवस्था में सीएचसी पहुंचाया। डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। एक अन्य हादसा जौनपुर-आजमगढ़ राजमार्ग पर गौराबादशाहपुर में बाइपास पर गौरा गांव के पास शाम चार बजे हुआ। अज्ञात वाहन के धक्के से सरायख्वाजा के मल्हनी बाजार के बाइक सवार सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। वह आजमगढ़ से घर लौट रहा था। उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया।

jaunpur khabar live

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,751FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles