जौनपुर जनपद के केराकत कोतवाली क्षेत्र के नाऊपुर गांव के एक युवक की महाराष्ट्र के सतारा जनपद स्थित भोरगांव के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। इसकी जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। वही युवक का शव देर रात तक लेकर घर वाले वापस पहुंचेगे।
मिली जानकारी के मुताबिक नाऊपुर गांव निवासी 39 वर्षीय घनश्याम सिंह पुत्र जयप्रकाश सिंह मुंबई में रहकर भारी वाहन चलाने का काम करता था। गुरुवार को मुंबई पुलिस से परिजनों को सूचना मिली कि महाराष्ट्र प्रदेश के सतारा जनपद के भोरगांव के पास दो वाहनों के आमने सामने की भीषण टक्कर में घनश्याम बुरी तरह घायल हो गया है कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर मुंबई के मृतक के रिश्तेदार देर रात घटनास्थल पर पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद शव को महाराष्ट्र पुलिस ने स्वजनों को सौप दिया।