जौनपुर जनपद के खेतासराय थाना क्षेत्र के पोरईकला गांव में गुरुवार को बारिश के जल निकासी को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने तमंचा निकाल लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तमंचा बरामद कर लिया। दोनों पक्षों को थाने लाकर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक उक्त गांव निवासी अखिलेश उर्फ मोदे यादव व किशोर यादव दोनों सगे भाई हैं। दोनो में जमीन का विवाद चल रहा है। गुरुवार को बारिश का पानी निकालने को लेकर दोनो भाइयों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने तमंचा निकाल लिया। कोई घटना घटित होती कि इससे पहले दूसरे पक्ष ने तमंचा छीन लिया और पुलिस को बुला कर तमंचा सौंप दिया। दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आयी। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। मौके से एक तमंचा बरामद हुआ है। तमंचा किसका था यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा। छानबीन चल रही है।