जौनपुर जनपद के जफराबाद थाना क्षेत्र के सेंधीपुर गांव में बुधवार की देर शाम को उक्त गांव निवासी विनोद यादव की 6 वर्षीय पुत्री रूपा यादव को किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। परिजनों के द्वारा काफी भाग दौड़ के बाद भी मासूम की मौत हो गयी। बताते चले कि रूपा अपने उम्र के बच्चों के साथ घर के पास एक बास की कोठ के पास खेल रही थी। उसे वहीं पर किसी जहरीला जंतु ने काट लिया। घर आकर वह अचेत हो गयी। परिजनो ने देखा उसके पैर में किसी जानवर के काटने का निशान है। उसे कई चिकित्सक को दिखाया गया। परन्तु वह नहीं बच सकी। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।