4.2 C
New York
Wednesday, March 29, 2023

Buy now

spot_img

जौनपुर : आइआइटी से प्रशिक्षण लेकर लौटे डॉ ओम प्रकाश गुप्त

आइआइटी से प्रशिक्षण लेकर लौटे डॉ ओम प्रकाश गुप्त

जौनपुर जनपद के परिषदीय विद्यालय के शिक्षक डॉ ओम प्रकाश गुप्त गुजरात के गांधीनगर स्थित आइआइटी से प्रशिक्षण प्राप्त कर वापस लौट आए हैं। प्रशिक्षण के उपरांत संस्था के डायरेक्टर मनीष जैन ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। अब वह राज्य स्तर पर मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण देंगे। बदलापुर ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय बड़ेरी में तैनात शिक्षक डॉ ओम प्रकाश गुप्त ने राज्य स्तर पर एक अलग पहचान बनाई है। जिसके चलते ही उन्हें राज्य स्तर पर मास्टर ट्रेनर के लिए चयन हुआ। जिसके बाद उन्हें गणित विषय में महारत हासिल करने हेतु प्रशिक्षण के लिए देश की नामचीन आइआइटी गांधीनगर गुजरात भेजा गया। जहां पर उन्हें पांच दिन का प्रशिक्षण दिया गया। जोकि शुक्रवार को पूर्ण हो गया। प्रशिक्षण उपरांत उन्हें संस्था के डायरेक्टर मनीष जैन ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। शिक्षक डॉ ओम प्रकाश गुप्त का कहना है कि बेसिक शिक्षा में सुधार एवं बच्चों को गणित एवं विज्ञान की शिक्षा नई विधा से देने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। अब वे राज्य स्तर पर मास्टर ट्रेनरों को गणित पढ़ाने के तरीके सिखाएंगे, जिससे कि गणित विषय बच्चों के लिए समझना आसान हो जाए।

jaunpur khabar live

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,751FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles