9.8 C
New York
Saturday, March 25, 2023

Buy now

spot_img

जौनपुर: 60 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

जौनपुर जनपद के पुलिस ने टीम के साथ रविवार की शाम गयासपुर नोनारी गांव में दबिश देकर तीन शातिर गोवंशीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। मौके पर तस्करों के पास से 60 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ काटने के औजार बरामद हुए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों का चालान न्यायालय भेज दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष युजवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सायंकाल उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि गयासपुर नोनारी गांव फखरुद्दीन के हाते में प्रतिबंधित पशु काटा जा रहा है। सूचना पर वह पुलिस टीम के साथ सायं साढ़े चार बजे बताए गए स्थान पर पहुुंचे। पुलिस टीम देख तस्कर भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। मौके से पुलिस को 60 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ लोहे का गडासा, चाकू और लकड़ी का ठीहा बरामद हुआ। मौके से पकड़े गए आरोपितों अपना नाम पता मानीकला निवासी रिजवान अहमद पुत्र स्व.हन्नान अहमद, मो.अबुलैश पुत्र एजाज अहमद और मोहम्मद पुत्र सफीक बताया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के अलावा उप निरीक्षक हरिशंकर यादव, हेड कांस्टेबल जयराम यादव, गुलाब चंद यादव, कांस्टेबल दिनेश कुमार सरोज, दिनेश कुमार यादव, रणजीत यादव, अमरनाथ यादव, कृष्णा नन्द यादव शामिल रहे।

jaunpur khabar live

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,748FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles