Jaunpur : संदिग्ध परिस्थितियों में नहर के किनारे मिला युवक का शव
जौनपुर जनपद के रामपुर थाना क्षेत्र के कोटिगांव के पास स्थित नहर पुलिया पर एक अविवाहित युवक की शव मिला। संदिग्ध परिस्थितियों में शव पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
ग्रामीणों ने नहर के किनारे शव मिलने की सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच पड़ताल किया। शरीर पर कोई भी चोट का निशान नहीं थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध मे थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह बताया जाता है कि मृतक जय कुमार दुबे 45 वर्ष पुत्र लल्लन दूबे निवासी जलालपुर ख़ालिसपुर कला काफी दिनों से रामपुर थाना क्षेत्र के कोटिगांव में अपनी बहन संगीता दुबे के यहां रहता था।
मृतक अपने मूल निवास का पुश्तैनी प्रॉपर्टी बेचकर कुछ वर्षों पूर्व मकान भी बनवा लिया था। लेकिन वह अविवाहित था। शुक्रवार की सुबह गांव से थोड़ी दूर स्थित हाजीपुर पुलिया के पास उसका शव मॉर्निंग वॉक के लिए गए ग्रामीणों ने देखा।
आसपास के लोगों ने उसकी पहचान जय कुमार दुबे के रूप में किया जिसके बाद परिजनों ने पहुंचकर घटना की सूचना थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उलट-पुलट कर जांच किया लेकिन शरीर पर कहीं भी कोई चोट का निशान नहीं दिखा, केवल एक हाथ पर हल्का नाखून का निशान पाया गया।
सूचना पर मूल निवास जलालपुर से उनके चाचा राधेश्याम दुबे भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक शराब का आदी था। लेकिन भतीजे की मृत्यु कैसे हुई यह समझ से परे है।