Jaunpur : शौच को जा रही महिला से छेड़खानी करने पर चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
जौनपुर जनपद के महराजगंज पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव की महिला की तहरीर पर चार नामजद आरोपितों के विरुद्ध छेड़खानी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बताते चले कि महिला के पति का देहांत हो चुका है। तहरीर के मुताबिक महिला बुधवार की सुबह शौच के लिए जा रही थी। रास्ते में सुनसान स्थान पर गोंदालपुर गांव के दिलीप कुमार, अजय कुमार, सूरज व रमन ने उसे अचानक पकड़ लिया। मुंह दबाकर छेड़खानी करने लगे।
संयोग से उसी समय नीलगाय के कूदने से हुई आवाज के कारण उसकी आबरू बच गई। आरोपित उसे अपशब्द कहते हुए पुलिस को सूचना देने पर जान से मार डालने की धमकी देकर भाग गए। थानाध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ल ने कहा कि आरोपितों की तलाश की जा रही है।