9.8 C
New York
Saturday, March 25, 2023

Buy now

spot_img

जौनपुर में पेंचकस घोंप कर पत्नी की हत्या, अवैध संबंधों को लेकर आये दिन होता था विवाद

जौनपुर जनपद के सरायख्वाजा के रामपुर डेरवा गांव में सोमवार को एक सिरफिरे युवक ने अपनी पत्नी की पेंचकश घोंपकर हत्या कर दी। मृत महिला को एक सप्ताह पूर्व ही आपरेशन से बच्ची पैदा हुई थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक जमालपुर गांव निवासी कालीचरण की बेटी सोनम का प्रेम विवाह 25 मार्च 2021 को पड़ोसी गांव रामपुर डेरवा के आकाश गौतम के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अवैध संबंधों को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। गांव में लोगों का कहना है कि आकाश अपने ही परिवार के सदस्य पर शक करता था। इसे लेकर अक्सर वह पत्नी की पिटाई भी करता था।

पिटाई की वजह से सोनम अक्सर मायके चली जाती थी। बाद में मान-मनौवल के बाद आकाश उसे लेकर आता था। यह सिलसिला शादी के बाद से ही चल रहा था। एक सप्ताह पूर्व सोनम को आपरेशन से बेटी पैदा हुई थी। आकाश उसे अपनी बेटी नहीं मानता था। इस पर भी और दोनों में नोकझोंक होती थी। सोमवार की शाम विवाद के दौरान आक्रोशित आकाश ने पत्नी सोनम की पेंचकश घोंपकर हत्या कर दी। सोनम के पिता ने ससुरालीजन के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने एक पति को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय ने बताया कि दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।

jaunpur khabar live

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,748FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles