1.8 C
New York
Thursday, March 30, 2023

Buy now

spot_img

जौनपुर : बिजली आपूर्ति अभी बाधित, जनता परेशान

जौनपुर जनपद के बिजली कर्मचारियों के हड़ताल से हाहाकार मचा हुआ है। रविवार को शहर में 24 घण्टे बाद एक फीडर से आपूर्ति हुई लेकिन ग्रामीण इलाकों में 60 घण्टे से आपूर्ति ठप है। इस बीच प्रशासन ने बिजली कर्मचारियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंस खेतासराय के अनुसार नायब तहसीलदार की तहरीर पर शनिवार की रात्रि चार एसएसओ (सब स्टेशन आपरेटर) पर एस्मा के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। गुरुवार की रात्रि 10 बजे विद्युत कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से पहले सायं साढ़े चार बजे से ही खेतासराय विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। पर्यवेक्षण हेतु नायब तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार सरोज को सेक्टर अधिकारी बनाया गया है। नायब तहसीलदार ने खेतासराय थाने में तहरीर दी थी कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र खेतासराय पर एसएसओ मोतीचंद, सूर्यभान, मनोज कुमार और मुकेश की ड्यूटी लगाई थी। 17 मार्च से चारो विद्युत कर्मचारी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हुए। उत्तर प्रदेश आवश्यक सेवाओं अनुरक्षण अधिनियम 1966 (एस्मा) की धारा-3 की उपधारा एक के अंतर्गत छह माह हेतु हड़ताल विविध किए जाने का आदेश निर्गत किया गया है। चारों कर्मचारी ने अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं। शासनादेश के बावजूद हड़ताल में शामिल हो गए। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों कर्मचारियों पर एस्मा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

jaunpur khabar live

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,754FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles