जौनपुर जनपद के महराजगंज बाजार से घर पैदल लौट रही महिला से बाइक सवार दो बदमाशों चैन छीन कर फरार हो गया। सूचना पर पहुची पुलिस पूंछताछ कर वापस लौट गयी। क्षेत्र के केवटली निवासी 55 वर्षीय राज देवी पत्नी रमाकांत शर्मा रविवार महराजगंज बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान से कपड़ा खरीद कर वापस लौट रही थी। घर से 500 मीटर दूर नहर की पुलिया पर पहुंची थी तभी काली पल्सर सवार दो बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने ओवरटेक कर रोका लिया। बाइक पर पीछे बैठा बदमाश गले से सोने की चैन छीन लिया। इसके बाद बाइक सवार दोनों बदमाश भाग निकले। पीड़िता ने बताया वह अपने पति व बच्चों के साथ गुजरात वलसाड़ रहती है। बीते 25 नवंबर को अपने पुत्र की शादी मे शामिल होने गांव आई थी। बच्चों के लिए कपड़ा खरीदने बाजार गई थी।घटना स्थल पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी है।