-0.9 C
New York
Thursday, March 30, 2023

Buy now

spot_img

जौनपुर : मां ने जवान बेटे को दी मुखाग्नि, सभी की आंखें हुई नम

जौनपुर जनपद के रामघाट पर सोमवार की शाम उस समय हर किसी की आंखें नम हो गईं जब भाजपा नेता व किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य अंजू पाठक ने अपने जवान इकलौते बेटे हिमांशु पाठक को मुखाग्नि दी। रामघाट पर किसी मां के बेटे को मुखाग्नि देने का यह पहला मामला है। बताते चले कि शहर के मछरहट्टा मोहल्ला निवासी अंजू पाठक के पति राज नारायण पाठक उर्फ रज्जन पाठक की करीब दस वर्ष पूर्व घर में ही लुटेरों ने हत्या कर दी थी। वह अपने इकलौते 30 वर्षीय पुत्र हिमांशु पाठक उर्फ लवी, पुत्री अदिति पाठक, पुत्रवधू अर्पिता पाठक व छह वर्षीय पौत्री के साथ रहती हैं।

एक माह पूर्व जून में हिमांशु की तबीयत खराब हो गई। नई दिल्ली में उपचार के बाद घर आए। कुछ दिन पूर्व अचानक फिर अस्वस्थ होने पर बीएचयू में उपचार चल रहा था। वहीं सुबह करीब नौ बजे देहांत हो गया। बेटे का शव लेकर अंजू पाठक दोपहर घर पहुंची तो शोक संवेदना जताने को लोगों का तांता लग गया। परिवार में कोई पुरुष सदस्य न होने के कारण अंजू पाठक ने वर्जनाएं तोड़ते हुए पुत्र को खुद मुखाग्नि देने का निर्णय लिया। शाम छह बजे रामघाट पर पहुंचकर पुत्र को मुखाग्नि दी।

jaunpur khabar live

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,754FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles