-0.9 C
New York
Thursday, March 30, 2023

Buy now

spot_img

जौनपुर : अरहर के खेत में गला रेतकर किशोरी की हत्या

जौनपुर जनपद के मीरगंज प्रयागराज जिले के सरायममरेज थाने से सटे जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के असवां गांव में शुक्रवार को एक किशोरी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव रेलवे लाइन से करीब 50 मीटर दूर अरहर के खेत से बरामद किया गया। किशोरी की पहचान नहीं हो सकी है। घटनास्थल पर मीरगंज, सरायममरेज, मुंगराबादशाहपुर थाने की पुलिस बुला ली गई। फॉरेंसिंग टीम और डॉग स्क्वायड का भी सहयोग लिया जा रहा है। देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। उधर, ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस ने दुष्कर्म की बात को नकार दिया।मीरगंज थाना के असवां गांव में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे रेलवे लाइन के किनारे अरहर के खेत में गांव का एक व्यक्ति नीलगाय भगाने गया था।

उसकी नजर एक किशोरी के शव पर पड़ी तो वहां से चिल्लाते हुए घर की तरफ भागा। ग्रामीणों को सूचना दी तो वहां भीड़ जुट गई। लोगों ने जंघई चौकी इंचार्ज राम विलास व थानाध्यक्ष मीरगंज बृजेश कुमार गुप्ता को दी तो दोनों लोग मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए। युवती नीला जींस, नीला टी शर्ट पहनी हुई थी। उसके गले पर एक तरफ किसी धारदार हथियार से वार किया गया है, नाक से भी खून निकला है। ग्रामीणों के अनुसार जहां शव मिला है उस स्थान को देखने से ऐसा प्रतीत हुआ कि घटना वहीं अरहर के खेत में ही की गई है। कुछ लोगों ने दुष्कर्म की भी आशंका जताई है, क्योंकि किशोरी का अंडरवियर भी नजर आ रहा था। पुलिस ने आस-पास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास जरूर किया, लेकिन पहचान हो नहीं सकी। उम्र करीब 17-18 साल आंकी जा रही है। इस मामले में थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि पहचान नहीं हो सकी है। दुष्कर्म की आशंका से उन्होंने इनकार किया।

jaunpur khabar live

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,754FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles