9.8 C
New York
Saturday, March 25, 2023

Buy now

spot_img

जौनपुर : भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट मे तीन घायल, मड़हा फूंका

जौनपुर : भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट मे तीन घायल, मड़हा फूंका

जफराबाद थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आमने- सामने हो गए। देखते ही देखते उनमें जमकर मारपीट हो गई। एक पक्ष ने अपना मड़हा दूसरे पक्ष के द्वारा जलाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जफराबाद थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर गांव के बेचू यादव एवं सेचू यादव, तेज बहादुर के बीच पुराना भूमि विवाद चल रहा था। बुधवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष से सेचू यादव 55 व तेज बहादुर 65 तथा दूसरे पक्ष से सोनू यादव 22 घायल हो गए। सूचना पर जफराबाद थाने के उप निरीक्षक मंशा राम व धनंजय राय फोर्स के साथ मौके पर पहुच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। तथा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

दोनों पक्षों ने जफराबाद थाने पर तहरीर दी। जिसमे एक पक्ष से तेज बहादुर ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका मड़हा दूसरे पक्ष के लोगो ने जला दिया। इस प्रकरण में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष जफराबाद राजाराम द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुचकर दोनों पक्षों को शांत करवाया। मामले की छानबीन की जा रही है। छानबीन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

jaunpur khabar live

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,748FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles