6.8 C
New York
Tuesday, March 28, 2023

Buy now

spot_img

जौनपुर : मृत प्रेमी के पिता की तहरीर पर आठ पर दर्ज हुआ था मुकदमा

जौनपुर जनपद के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के विजधरमऊ गांव में प्रेमी को पेड़ में बांधकर पीटने वाले लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पिता पुत्र को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया। इसके बाद चालान न्यायालय भेज दिया। इस घटना से गांव में अभी भी तनाव व्याप्त है।

थानाध्यक्ष सदानंद राय ने बताया कि आशापुर निवासी अरविंद पाल पड़ोस गांव के दूसरी विरादरी की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों का आपस में प्रेम देखकर घर वाले नाराज रहते थे। एसओ की माने तो प्रेमी शुक्रवार की रात खुद लड़की से मिलने नहीं बल्कि उसे लड़की के घर वाले योजना बद्ध तरीके से बुलाए थे। अरविंद को अपने घर बुलाकर पहले उसकी पिटायी किया फिर नीम के पेड़ में जकड़कर बांध दिया। जिससे सुबह होते होते अरविंद की मौत हो गयी।

अरविंद के पिता रामकृपाल की तहरीर पर दो नामजद व आधा दर्जन आरोपियो के विरुद्ध धारा 302ipc के तहत मुकदमा दर्ज कर हत्या में दयाशंकर विश्वकर्मा व पुत्र गोविन्दर विश्कर्मा को गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

jaunpur khabar live

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,749FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles