5.3 C
New York
Thursday, March 30, 2023

Buy now

spot_img

जौनपुर : बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का जिले भर में भारी असर

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का जिले भर में भारी असर





जौनपुर जनपद के विद्युत विभाग के कर्मचारियों की गुरुवार की रात से शुरु हुई हड़ताल के चलते आधा शहर व ग्रामीण इलाके के हजारों लोग बिजली न होने का दंश झेल रहे है। पीने के पानी से लेकर हर जरुरी चीज जो बिजली से चलती है। सब बाधित है। उधर हाईडल में सुबह करीब साढ़े दस बजे डिस्ट्रीब्यूशन में आग लग गयी। जिससे अफरा तफरी मच गयी। फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच गया था। लेकिन पानी नहीं डाला गया। आग बुझने का इंतजार किया गया। नगर मजिस्ट्रेट देवेन्द्र कुमार समेत पूरी पुलिस फोर्स मौजूद रही। वही दूसरी ओर कर्मचारियों ने रात 10 बजे हड़ताल कर दिया है। शुक्रवार को हाइडिल परिसर में बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। प्रदेश ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के साथ कई दौर की बातचीत बेनतीजा रही। विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति से जुड़े कर्मचारी रात 10 बजे से हड़ताल पर चले गए हैं। शहर के दो दर्जन स्थान पर आए फाल्ट को ठीक करने में प्रशासन पूरी तरह से फेल साबित हुआ। रुहट्टा मोहल्ले में रात साढ़े नौ बजे से कटी लाइन अगले दिन शुक्रवार को दिन में करीब दो बजे तक ठीक नहीं हो पायी थी। जिला प्रशासन के निर्देश पर सरकारी नलकूपों पर जनरेटर लगाकर पानी की सप्लाई चालू की गयी । अहियापुर फीडर पर आए फाल्ट को एसडीएम सदर ने पहुंचकर सही कराया।

jaunpur khabar live

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,754FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles