6.7 C
New York
Sunday, March 26, 2023

Buy now

spot_img

जौनपुर : घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत

जौनपुर : घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत

जौनपुर जनपद के करंजाकला क्षेत्र के हड़ही गांव निवासी एक वृद्ध चार दिन पूर्व शुक्रवार को बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार की देर रात उनकी मौत हो गई। सूचना लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सरायख्वाजा थाना के हड़ही निवासी गंगादीन बिंद (60) रोज की तरह शुक्रवार को इटौरी बाजार गए थे। रात करीब आठ बजे साइकिल से घर वापस आ रहे थे कि 200 मीटर पहले सामने से आई तेज बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया था, जहां उनकी मौत हो गई।

jaunpur khabar live

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,747FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles