-0.9 C
New York
Thursday, March 30, 2023

Buy now

spot_img

जौनपुर: एक घर से हजारों का आभूषण व नगदी ले गए चोर

जौनपुर जनपद के क्षेत्र के फत्तूपुर गांव में शनिवार की रात घर के गलियारे में लगे दरवाजे की कुंडी खोलकर चोर घुस गए। नौ हजार नकदी सहित पांच लाख से अधिक कीमत के स्वर्ण आभूषण उठा ले गए। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने खोजी कुत्ता की मदद से खोजबीन करने में जुटे रहे। लेकिन खोजी कुत्ता कोई सुराग नहीं लगा सका मिली जानकारी के मुताबिक उक्त गांव निवासी शंभूनाथ सिंह अपने घर के पोर्टिको में पत्नी व बेटी के साथ सो रहे थे। चोर रात में पहुंच गए। गलियारे में लगे दरवाजे को खोलकर अंदर कमरे में पहुंच गये। कई बाक्स व सूटकेश तलाशने के बाद चोर एक बाक्स को घर से सौ मीटर दूर दक्षिण दिशा में स्थित साधन सहकारी समिति फत्तूपुर के बगल ले जाकर तोड़ दिए। भुक्तभोगी के अनुसार उसी बाक्स में दो सोने का हार, 11 अंगूठी, छह सेट कान का झुमका,बाली व टप्स, दो जोड़ी चांदी का छागल, चार जोड़ी पायल तथा करधन, बिछिया व नौ हजार नकदी उठा ले गए। बाक्स में रखे कुछ अन्य सामान व कपड़े वहीं छोड़कर चोर फरार हो गए। सुबह घर की महिलाओं ने कमरे में बिखरा सामान देखा तो परेशान हो उठे। घटना की तहरीर शंभूनाथ सिंह ने पुलिस को दिया। आरोप है कि सूचना देने के तीन घण्टे बाद पहुंची पुलिस इधर उधर देखकर वापस लौट गई। कुछ ही देर बाद जिला मुख्यालय से खोजी कुत्ता व फोरेंसिक टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई। डाग हैंडलर मनोज यादव खोजी कुत्ता सौर्य को लेकर काफी प्रयास किए लेकिन कुत्ता घर से कुछ दूर जाकर रुक गया। फोरेंसिक टीम भी नमूना लेकर वापस लौट गई। भुक्तभोगी के अनुसार पांच लाख से अधिक कीमत के आभूषण व नौ हजार नकदी चोर उठा ले गए हैं। इस बाबत पूछे जाने पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।

jaunpur khabar live

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,754FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles