9.8 C
New York
Saturday, March 25, 2023

Buy now

spot_img

बदलापुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों में हुआ ध्वजारोहण

लक्ष्य कोचिंग क्लासेस बदलापुर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम

स्कूल में बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

श्री समरथ्थी राजाराम दिव्यांग बालिका शिक्षण संस्थान कुशहा घनश्यामपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

बदलापुर तहसील क्षेत्र में 75वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सोमवार सुबह तय समय के अनुसार सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों पर ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी भवनों पर भव्य सजावट की गई है। बदलापुर चौराहे पर लगा बड़ा तिरंगा आकर्षण का केंद्र बना रहा। स्वतंत्रता दिवस का उत्साह युवाओं में देखते ही बन रहा था। सिंगरामऊ में थानाध्यक्ष सिंगरामऊ कमलेश कनौजिया ने बाइक रैली निकालकर सद्भावना का संदेश भी दिया। ध्वजारोहण के बाद पौधरोपण भी हुआ।

श्री राम जानकी प्राथमिक विद्यालय घनश्यामपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

हर घर पर तिरंगा को देखकर देश के प्रति लोगों का प्यार दिख रहा है। चारो ओर सिर्फ देशभक्ति मय हुआ है। तिरंगे को सलामी देने के लिए सभी उत्साहित रहे। कई सामाजिक संस्थानों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए। राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाली जो करीब एक किलोमीटर लंबी थी। इस रैली में हजारों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बदलापुर के अन्य विद्यालयों में प्रतियोगिताओं में भी बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

कम्पोजिट विद्यालय शाहपुरसानी में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम
jaunpur khabar live

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,748FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles