जौनपुर जनपद के बक्शा थाना क्षेत्र के शम्भुगंज बाजार के उतरीजपुर निवासी अच्छेलाल मोदनवाल के घर में बीती रात लगभग नौ बजे के आस-पास गैस सिलेंडर मे रिसाव होने के कारण भीषण आग लग गई। आग लगने से बक्शे में रखे पैंतीस हजार रुपए सहित घर मे रखे कीमती सामान जल कर नष्ट हो गया। संयोग अच्छा रहा कि आग लगने से परिवार में अन्य घटनाएं नहीं घटी है। परिवार के सभी लोग सुरक्षित बच गए हैं।
पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि सम्मलित दोनों परिवार का आग लगने से लगभग सवा लाख तक का नुक़सान हुआ है। घटना की सूचना ग्राम प्रधान सहित हल्का लेखपाल को दे दिया गया है। घटना में भारी नुक़सान से गरीब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब उच्च अधिकारियों द्वारा इस गरीब परिवार को क्या सहायता मिलेगी यह आला अधिकारियों पर निर्भर करती है।
संवाददाता – मो. शाहिद खान