जौनपुर जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र के कोडरी फाटक के पास एक बदमाश 10 वर्षीय बच्ची से दुराचार का प्रयास कर रहा था। किशोरी के शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने युवक को पकड़ लिया। पहले तो जमकर उसकी पिटायी की। इसके बाद पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। लड़की के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस मुकदमा दर्ज कर ली है। घटना से बच्ची काफी घबरायी हुई थी और रो भी रही थी। परिवार के लोग उसे सम्भालने में जुटे रहे।
मिली जानकारी के अनुसार एक गांव निवासी पिता की बेटी अपने उम्र के बच्चो के साथ घर से कुछ दूर पर खेल रही थी। उसी समय एक पल्सर सवार बदमाश पहुंच गया। वह किशोरी को बहला फुसलाकर बाइक पर बिठा लिया। वहां से दो किमी दूर कोडरी गांव के पास एक गोदाम के बाउंड्रीवाल के पीछे ले गया। वह किशोरी के साथ दुराचार की नीयत से छेड़खानी करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर आस-पास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए। बदमाश भागने का प्रयास करने लगा। जिसे लोगों ने दबोच लिया। पिटायी करने के बाद पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। रात पौने नौ बजे तक मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सका था। लड़की को समझाते हुए पुलिस वालों ने परिजनों के साथ घर भेज दिया।