किशोरी के साथ छेड़खानी व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
जौनपुर जनपद के केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ छेड़खानी व दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज कर मामले की की जांच शुरू कर दिया। किशोरी के पिता ने एक पखवारे पूर्व मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की थी।
पिता ने आरोप लगाया वह रोजीरोटी के सिलसिले में सूरत रहता है। इसी दौरान पड़ोस का एक किशोर परिवार के लोगों को मिला लिया और घर आने-जाने लगा। उसी बीच पुत्री के साथ छेड़खानी किया। पुत्री ने विरोध किया तो वह भाग गया। कुछ दिन बाद फिर घर में घुस गया और जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पुत्री ने फोन कर अपने पिता को जानकारी दी, उसके पिता सूरत से आए और एक पखवारे पूर्व पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। सुनवाई न होने पर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। पहले तो पुलिस ने पड़ोसियों के बीच विवाद और मारपीट कहकर मामले को टरकाए रखा लेकिन बाद में मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक केराकत संजय वर्मा ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।