1.1 C
New York
Thursday, March 30, 2023

Buy now

spot_img

जौनपुर : होमगार्ड के बेटे का फांसी पर लटका मिला शव, मौके से महिला का चप्पल बरामद

जौनपुर जनपद के ताहिरपुर गांव स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज महुअरिया के क्लास रूम में युवक का फंदे के सहारे शव लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। शुक्रवार सुबह स्कूल में पढ़ने आए छात्रों ने शव को देखा तो शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। मृतक की पहचान ताहिरपुर गांव निवासी होमगार्ड कल्पनाथ गौतम के दूसरे नंबर का पुत्र शुभम उर्फ बल्ला (25) के तौर पर हुई। खुदकुशी का कारण अभी साफ नहीं है।

शुभम प्राइवेट वाहन चलाता था। मौके पर पहुंचे परिजनों के मुताबिक वह बुधवार शाम को किसी काम से घर से बाहर निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे उसका शव सर्वोदय इंटर कॉलेज महुअरिया के क्लास रूम रस्सी के सहारे लटकता मिला। मौके से युवक का चप्पल और एक जोड़ी नीले रंग का लेडीज चप्पल मिला है।

हालांकि पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इधर, शुभम के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

jaunpur khabar live

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,754FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles