जौनपुर जनपद के खेतासराय नगर के चौराहे पर बच्चा चोर के मौजूदगी की अफवाह फैल गई। समय रहते पुलिस न पहुंचती तो भीड़ बच्चों के पिता को ही पीट देती। पुलिस दोनों पक्षों को समझाबुझा कर मामला शांत कराने में जुटी है।
मिली जानकारी के मुताबिक सरपतहा थाना क्षेत्र के अरसिया निवासी राजेश अपनी ससुराल सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पोटरिया से अपने बेटे को लेकर ऑटो से खेतासराय चौराहे पहुंचे। उसकी साली ने बच्चे को देखकर बच्चा चोर होने का शोर मचाने लगी। आसपास के लोग जुट गए और युवक से पूछताछ करने लगे। राजेश ने बताया वह अपनी पत्नी को विदाई के लिए सुसराल गया था। पत्नी नहीं आई तो वह अपने तीन बच्चों को लेकर अपने घर जाने लगा। उसकी साली ने देखकर बच्चा चोरी का शोर मचाया है। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह ने कहा दोनों के बीच परिवारिक विवाद है। दोनों पक्ष के लोगों को समझा बुझाकर मामला हल कराने का प्रयास किया जा रहा है।