4.2 C
New York
Wednesday, March 29, 2023

Buy now

spot_img

जौनपुर : चलती बस मे चढ़ते समय युवक फिसलकर गिरा, पैर पर चढ़ी बस

जौनपुर जनपद के मुंगराबादशाहपुर मे चलती बस मे चढ़ते समय एक युवक फिसलकर नीचे गिर गया। जिससे उसके पैर पर बस का पहिया चढ़ गया। वही हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह 9 बजे मुहल्ला गजराजगंज में मनोज कुमार (30) निवासी मुहल्ला फूलखान थाना मछलीशहर अपने परिजनों के साथ किसी वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान जौनपुर की तरफ से एक प्राईवेट बस आती दिखाई पड़ी। उसने रूकने का इशारा किया। बस की गति धीमी हुई तो मनोज बस मे चढ़ने लगा। अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह पहिये के नीचे आ गया। जिससे उसका पैर कुचल गया। मौके पर मौजूद परिजन व स्थानीय लोग फौरन उसे पीएचसी मुंगराबादशाहपुर मे भर्ती कराया। वही युवक की हालत गम्भीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

jaunpur khabar live

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,751FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles