जौनपुर जनपद के स्थानीय थाना क्षेत्र के हसिया गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकते हुए पायी गयी। लोगों ने दरवाजा तोड़कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। फांसी के फंदे पर लटक रहे शव को कब्जे में ले लिया। मिली जानकारी के मुताबिक गांव के 40 वर्षीय रमेश बिंद सोमवार की रात अपने पत्नी बच्चों के साथ भोजन करके घर के बगल मड़हे में सोने के लिए चले गये। सुबह देर तक जब रमेश नही उठा तो पत्नी विमला जगाने गई। मौके पर जाने के बाद देखी तो दरवाजा अंदर से बंद था। अनहोनी की आशंका पर परिवार व गांव वाले दरवाजा तोड़कर अंदर गये तो देखा कि मड़हे में लगी लकड़ी से रुमाल के सहारे फांसी के फंदे पर रमेश बिंद का शव लटक रहा था। यह देख परिजनों के होश उड़ गये। मृतक मजदूरी करता था, उसकी आर्थिक स्थित अच्छी नही थी। उसके पास दो लड़के व दो लड़की है, अभी किसी की शादी नही हुई है।घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।