1.1 C
New York
Thursday, March 30, 2023

Buy now

spot_img

विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर जहर देकर मारने का आरोप

जौनपुर जनपद के सुईथाकलां सरपतहां थाना क्षेत्र के बुमकहां गांव में सोमवार को विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। उसके मायके पक्ष के लोगों ने जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उसके पति ने विवाद के कारण विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की बात पुलिस को बताई है। मिली जानकारी के मुताबिक बुमकहां निवासी अरविंद बिंद ने आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के गुलरा गांव निवासी पूजा बिंद (23) से प्रेम विवाह किया था। अरविंद पूजा के साथ अपने पिता सिकंदर से अलग रहता था। तीन-चार दिन पहले अरविंद किसी कार्य से बाहर गया था। पूजा ने उसे जल्दी घर आने को कहा था। बताया जा रहा है कि इसी बात पर फोन पर दोनों में विवाद हुआ।विवाद से नाराज पूजा ने गुस्से में सिंदूर का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर आसपास के लोगों ने शाहगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी जब पूजा के मायके वालों को हुई तो वे भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। बताया कि मृतका के पिता गणेश बिंद की तहरीर पर पति अरविंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है|

jaunpur khabar live

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,754FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles