जौनपुर जनपद के जौनपुर राशन पात्रों तक पहुंच सके इसके लिए सरकार की ओर विशेष कवायद की जा रही है। आपूर्ति विभाग ने बीते छह माह में करीब 14 हजार अपात्रों का राशन कार्ड निरस्त कर दिया है। कई अपात्रों ने राशन कार्ड सरेंडर भी कर दिए हैं। वहीं आठ हजार नए राशन कार्ड बनाए गए हैं। इस समय जिले में आठ लाख छह हजार 492 राशन कार्डधारक हैं। इनमें से अंत्योदय कार्डधारकों की संख्या एक लाख 25 हजार 472 है, जबकि पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों की संख्या छह लाख 8120 है। समय-समय पर इन सभी कार्डधारकों की समीक्षा भी जिला पूर्ति विभाग करता रहता है। आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बीते छह माह में अब तक करीब 14 हजार अपात्रों का राशन कार्ड निरस्त कर दिया है। उन लोगों का ही राशन कार्ड निरस्त किया गया जिनकी मृत्यू हो गई है या तो संपन्न हैं। इसके अलावा कई अपात्रों ने स्वयं राशन कार्ड सरेंडर कर दिए हैं। इसके अतिरिक्त जिन लोगों ने पांच महीने से लगातार राशन का उठान नहीं किया है उनके भी राशन कार्ड निरस्त करने के प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान आठ हजार लोगों का नए राशन कार्ड बनाए गए हैं। नियम के अनुसार अपात्रों का राशन कार्ड निरस्त किया जा रहा है। नए राशन कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। बीते छह माह में करीब 14 हजार अपात्रों का राशन कार्ड निरस्त कर दिए गए जबकि आठ हजार नए राशन कार्ड बनाए गए हैं। कई अपात्रों ने राशन कार्ड सरेंडर भी कर दिए हैं। – पंकज सिंह, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी