9.8 C
New York
Saturday, March 25, 2023

Buy now

spot_img

Jaunpur : ट्रैक्टर-ट्राली के चपेट में आने से मां की मौत, बेटा घायल

Jaunpur : ट्रैक्टर-ट्राली के चपेट में आने से मां की मौत, बेटा घायल

Jaunpur जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव बाजार में बुधवार को दिन में बेटे के साथ बाइक से बाजार गई 45 वर्षीय महिला की विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि बुरी तरह से बेटा घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

रेहटी गांव निवासी शांति देवी (45) पत्नी दयाशंकर राजभर अपने बेटे विकास के साथ बाइक से त्रिलोचन महादेव बाजार गई थी। वह नहर की तरफ जा रही थी, तभी किसी ईंट भट्ठे का ट्रैक्टर ईंट उतार कर जलालपुर की तरफ तेज रफ्तार से आ रहा था। जिसके चपेट में आने से दोनों बाइक सवार मां- बेटा गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी भेजा। जहां चिकित्सकों ने शांति देवी को मृत घोषित कर दिया। बाजार के लोगों ने पीछा कर ट्रैक्टर-ट्राली और चालक को पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

jaunpur khabar live

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,748FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles