Jaunpur : ए.सी बस से मायके आ रही महिला की चार लाख का जेवर चोरी
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हरदीपुर गांव अपने मायके आ रही एक महिला का एसी बस में सफर करते समय करीब चार लाख का जेवर चोरी हो गया। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दे दी गयी।
जानकारी के अनुसार अन्नू तिवारी पत्नी मोनू ऊर्फ पंकज मथुरा से ट्रेन में सवार होकर प्रयागराज उतरी। प्रयागराज से वह राप्ती डिपो की एसी बस में सवार हो गयी। चालक उसका बैग अपनी केबिन के पास रखवा दिया। इसके बाद महिला पीछे बैठकर सफर करते हुए जौनपुर पहुंची। बैग लेकर सीधे घर चली गयी। घर पहुंचने के बाद जब उसने बैग खोला तो देखा कि गहने गायब थे। परिवार में कोहराम मच गया। मायके वाले रोडवेज आए। जांच पड़ताल के बाद बस का पता लगाने में जुटे रहे। बस रोडवेज से जा चुकी थी।