ताजिया दफन करने में विवाद पैदा करने वाले दो गिरफ्तार
प्रशासन ने गांव के कुछ लोगों के साथ रात दस बजे के बाद सेहरे को दफन कराया। देररात, थाने के एसआइ संजय यादव ने गांव के ही गुलाम मोहम्मद, पूर्व प्रधान अशोक शुक्ल, निजाम, फिरोज, खुर्शीद आलम व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
जौनपुर जनपद के बरसठी पुलिस ने पुसरेवां गांव में मंगलवार को ताजिया दफन करने को लेकर तनाव बढ़ाने वाले लोगों के खिलाफ धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने, षड़यंत्र रचने व पुलिस से गाली-गलौज करने समेत अन्य धाराओं में पांच नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें पूर्व प्रधान अशोक शुक्ल व निजाम को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि शेष अन्य की तलाश की जा रही है। कार्रवाई के भय से कई घरों से लोग फरार हो गए हैं।