1.1 C
New York
Thursday, March 30, 2023

Buy now

spot_img

Jaunpur : पूर्वजों के घर की तलाश मे अमेरिका से आये दंपती

Jaunpur : पूर्वजों के घर की तलाश मे अमेरिका से आये दंपती

Jaunpur जनपद के मछलीशहर नगर के खानजादा मुहल्ले में मंगलवार को अमेरिका से एक दंपती पहुंचा। उनके अपने पूर्वजों का घर तो नहीं मिला लेकिन मुहल्ले के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उनसे वे घंटों बातचीत करते रहे। नगर में जरी इमामबाड़े में सोने के ताजिया व अन्य ऐतिहासिक स्थलों को देखा।

असलम व उनकी पत्नी अलमास बानो अमेरिका में रहते हैं। दोनों मंगलवार को 60 वर्ष बाद मछलीशहर पहुंचे। उन्होंने मुहल्ले के निवासियों को बताया कि मछलीशहर ही उनके पूर्वजों का शहर है। उनकी बहनों ने कई बार इस शहर के बारे में बताया। लोगों ने उनकी मुलाकात अधिवक्ता प्रेमचंद्र विश्वकर्मा से कराई। असलम ने अपने पिता व दादा का नाम बताकर पुरखों के आवास की जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की।

अधिवक्ता ने अपने घर पर इकबाल रिजवी उर्फ गुड्डू समेत कुछ लोगों को बुलवाया और उनसे भी जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की। इकबाल रिजवी ने नगर के बुजुर्ग लोगों से बातचीत की तो पता चला कि दंपती उनके ही खानदान के हैं। अपनों का पता चलते ही असलम और इकबाल गले मिले। इकबाल रिजवी दंपती को सम्मान अपने घर ले गए। बाद में जामा मस्जिद, शाही रोड, जरी इमामबाड़ा व पैतृक चीजों को दिखाया।

jaunpur khabar live

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,754FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles