जौनपुर जनपद के स्थानीय बाईपास पर शनिवार को देर रात एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गयी। जिसमें सवार एक चिकित्सक व दो अन्य लोग घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जौनपुर शहर स्थित एक निजी अस्पताल के चिकित्सक 37 वर्षीय डा.आशीष कुमार व उनके साथ शिवम मिश्र व पिंकू दुबे निवासी सरपतहा कार से आजमगढ़ से लौट रहे थे। लौटते समय गौराबादशाहपुर बाईपास हाईवे पर कार डिवाइडर से टकरा गयी। कार चला रहे डा. आशीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये। जबकि शिवम व पिंकू को भी चोटें आयी हैं।