13.2 C
New York
Friday, March 24, 2023

Buy now

spot_img

जौनपुर: सीएम योगी की सुरक्षा में बड़ी चूक: जौनपुर में काफिले के सामने सपा कार्यकर्ता ने काला कपड़ा दिखाया, गिरफ्तार

जौनपुर: सीएम योगी की सुरक्षा में बड़ी चूक: जौनपुर में काफिले के सामने सपा कार्यकर्ता ने काला कपड़ा दिखाया, गिरफ्तार

जौनपुर जनपद के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जौनपुर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। पूर्वांचल विश्वविद्यालय पहुंचते ही एक सपा कार्यकर्ता काला कपड़ा लेकर काफिले के सामने आ गया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक
सीएम योगी आदित्यनाथ अपने जौनपुर दौरे पर आज पूर्वांचल विश्वविद्यालय पहुंचे। इस दौरान एक सपा कार्यकर्ता ने सीएम के काफिले को काले कपड़े दिखाने का प्रयास किया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार उसका नाम आशीष है। कार्यकर्ता इस दौरान अखिलेश जिंदाबाद के नारे लगाता रहा। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है और पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। जौनपुर में सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित किया। बोले- विकास के लिए ईमानदारी से काम हो रहा है। पिछली सरकार खुद के फायदे के लिए गुंडों-गुर्गों को बढ़ावा देती थी। हमने तय किया है कि कोई भी भ्रष्टाचार करेगा तो उसकी संपत्ति कुर्क कर गरीबों के विकास में लाया जाएगा। पहले यूपी के लोगों के साथ धोखा होता था। आज यूपी में अपराधी डरते हैं।

सीएम ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए। इसके अलावा सीएम ने ‘उत्तर प्रदेश में स्वतंत्रता संग्राम’ नामक पुस्तक का विमोचन भी किया। सीएम योगी ने कहा, जौनपुर नए उत्तर प्रदेश के नए भारत का जनपद है। विकास की सभी सुविधाएं जौनपुर को दी जाएंगी।

सीएम जिले में आज 241 करोड़ रुपये की 90 कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसमें 13.44 किमी की सड़कों का शिलान्यास है और कुछ अन्य कार्य भी शामिल हैं। इसी तरह करीब 16 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। लोकार्पण में 19 किमी की सड़कों सहित कुल 26 काम हैं।

jaunpur khabar live

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,747FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles