लोकसभा में पांच लाख सदस्य बनाएगा जदयू- धन्नजय सिंह
जौनपुर जनपद के जदयू के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद धन्नजय सिंह ने कहा कि पार्टी का मुख्य लक्ष्य लोकसभा चुनाव तक पांच लाख सदस्य बनाना है। जिस पर बहुत जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। वह गुरुवार की देरशाम नगर के पुरानी बाजार मोहल्ला स्थित गिरीश नारायण शुक्ला के आवास पर पत्रकारवार्ता में कही।
मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव एनडीए बनाम यूपीए का होगा। संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसी के अनुसार कार्य कर रहा हूं। मेरा लक्ष्य उत्तर प्रदेश में संगठन का विस्तार करना है। हम लोकसभा की तैयारी में अभी से लगे हुए हैं। लोकसभा चुनाव में हमारा अच्छा प्रदर्शन रहेगा। लोकसभा चुनाव लड़ने की बात पर कहा कि यह संगठन तय करेगा। मेरा कार्यकर्ताओं के ऊपर विश्वास व भरोसा है। उन्हीं के बदौलत चुनाव लड़ता हूं। मेरे कार्यकर्ता मेरे लिए सर्वोपरि हैं। इससे पहले गिरीश नारायण शुक्ला ने बुके देकर स्वागत किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख सिकरारा धीरू सिंह, लाल उपाध्याय, संतोष मिश्रा, कृपाशंकर श्रीवास्तव, राजन शुक्ला, अभिषेक सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।