जौनपुर : घर के सामने खड़ी चार पहिया वाहन चोरी
जौनपुर जनपद के केराकत के महुआरी गांव से चोर घर के सामने खड़े चार पहिया वाहन को ले गए। जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गयी। क्षेत्र के महुआरी गांव निवासी सुरेश यादव ने थानागद्दी पुलिस चौकी में अपने भाई राजेश यादव के नाम की चार पहिया वाहन जीप चोरी होने की तहरीर दिया। एक सप्ताह पूर्व भी चोरो ने लाखो के गहने पर हाथ साफ किया था।
पीड़ित सुरेश ने बताया कि बुधवार की शाम कमांडर जीप लाकर अपने घर के सामने खड़ी किया था। मेरा बेटा सुबह चार बजे पढ़ने के लिए उठा तो देखा कि जीप अपनी जगह से गायब है। इसकी सूचना परिजनों को दिया। सुबह पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। सुरेश 22 साल पुरानी कमांडर जीप को पराउगंज से जौनपुर सवारी गाड़ी के रूप में चलाकर परिवार की जीविका चला रहा था।